HomeHimachalShimlaडिजिटल गवर्नेंस नवाचारों के लिए हिमाचल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान

डिजिटल गवर्नेंस नवाचारों के लिए हिमाचल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान

डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

शिमला : डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस (डीडीटीजी) विभाग को ई-गवर्नेंस की दिशा में किए गए नवाचारों और नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सचिव, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस आशीष सिंघमार और निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेंट किए।

विभाग की अभिनव पहल ‘हिमपरिवार’ को ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा ‘बेस्ट स्टेट-लेवल ई-गवर्नेंस इनिशिएटिव’ श्रेणी में प्रतिष्ठित ई.टी.गोव टेक. 2026 (सिल्वर विनर) से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा विभाग के ‘सर्वे प्लेटफॉर्म’ को ई-गवर्नेंस श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच समूह द्वारा ‘स्कॉच अवार्ड-2025’ प्रदान किया गया। इस प्लेटफॉर्म को प्रभावी डिजिटल सर्वेक्षण और डेटा-आधारित प्रशासन को सक्षम बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

ये भी पढ़ें:  KISAN ADVISORY : मूली की ये किस्म उगाएं और 50 से 55 दिन में तैयार पाएं फसल, खरपतवारों से हैं परेशान तो...

इसके अतिरिक्त, विभाग की हिमपरिवार, हिम एक्सेस सिंगल साइन-ऑन (एस.एस.ओ.) और सर्वे प्लेटफॉर्म पहलों को भी ‘स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट रिकॉगनिशन’ प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को पारदर्शी, त्वरित और सुरक्षित नागरिक केन्द्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक और नवाचार का उपयोग कर लोगों को प्रभावी, पारदर्शी और सुलभ सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग डिजिटल रूप से सशक्त हिमाचल के विजन को साकार करने के लिए एकीकृत प्लेटफॉर्म, डेटा-आधारित प्रशासन और निर्बाध नागरिक सेवाओं की दिशा में अपने प्रयास निरन्तर जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें:  सोलन में युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, मौके से मिला सुसाइड नोट, पुलिस जांच आगे बढ़ी तो...

आशीष सिंघमार ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य में मजबूत, विस्तृत नागरिक-केंद्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को प्रतिबिंबित कर रहे हैं।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More