HomeHimachalShimlaमनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सगे भाई ने रची थी हत्या...

मनीषा मित्तल हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सगे भाई ने रची थी हत्या की साजिश, बिजनेस पार्टनर के साथ गिरफ्तार

शिमला के संजौली में निजी स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।

शिमला : राजधानी शिमला के संजौली में निजी स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि हत्या की पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से रची गई थी।

इस हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के सगे भाई हेमांक मित्तल ने अपने बिजनेस पार्टनर गोविंद के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच के अनुसार, हेमांक मित्तल ने वारदात से कुछ दिन पहले गोविंद के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर किए थे। गोविंद ने दो शूटरों को मनीषा मित्तल की हत्या के लिए हायर किया और शूटरों को वाहन भी उपलब्ध कराया, जो वारदात को अंजाम देने के लिए शिमला पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू बोले- शिक्षा से आत्मनिर्भर बनेंगे अनाथ बच्चे, प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिला कर सरकार संवार रही भविष्य

वारदात के बाद अपनी संलिप्तता छिपाने के उद्देश्य से गोविंद विदेश फरार हो गया था। भारत लौटने पर पुलिस ने उसे हरियाणा से गिरफ्तार किया। इससे पहले संजौली पुलिस इस मामले में दोनों शूटरों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

वहीं, मुख्य आरोपी हेमांक मित्तल फिलहाल अस्वस्थ है। उसे हरियाणा के रोहतक से पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से दूसरी गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, टकराने के बाद बोनट पर पलटी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More