होमHimachalShimlaपंजाब की AAP सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी, बिगड़ती कानून व्यवस्था ने...

पंजाब की AAP सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी, बिगड़ती कानून व्यवस्था ने खोली सरकार की पोल: रणधीर शर्मा

आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी।

शिमला : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों राज्यों की सरकारें भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवालों से घिरी हुई हैं। भारतीय जनता पार्टी इन मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच लेकर जाएगी।

रणधीर शर्मा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी एवं अन्य करीबियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। इन आरोपों की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट द्वारा मामले की जांच सीबीआई से करवाने के निर्देश ने इन आरोपों की गंभीरता को और बढ़ा दिया है तथा पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  चुरूवाधार के शनोल मेले में उमड़ा जनसैलाब, 51 हजार की बड़ी माली जीतकर हरी पहलवान बने दंगल के सरताज

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चल रही पंजाब सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में विफल रही है। जिस आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर राजनीति शुरू की थी, आज उसी की सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रणधीर शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति भी लगातार चिंताजनक होती जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में ड्रग माफिया, खनन माफिया और अन्य आपराधिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव ने प्रदेश की जनता की चिंता बढ़ाई है। हाल के दिनों में हुई हत्याओं तथा पुलिसकर्मी की हत्या जैसी घटनाओं ने सरकार की कानून व्यवस्था संभालने की क्षमता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

ये भी पढ़ें:  नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर बिजली बोर्ड, मार्केटिंग बोर्ड और अन्य विभागों के कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भाजपा इन सभी मामलों में जवाबदेही और निष्पक्ष जांच की मांग करती रही है।

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था भी लगातार कमजोर हुई है। प्रदेश में सामने आ रही आपराधिक घटनाओं और सरकार के कामकाज को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में आसमानी बिजली गिरने से 59 भेड़-बकरियां मरीं, किन्नौर के भेड़ पालकों को भारी नुकसान

उन्होंने कहा कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को प्रमुखता से जनता के सामने रखेगी। भाजपा दोनों सरकारों के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इन सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए जनसमर्थन जुटाएगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More