HomeHimachalSirmaurसिरमौर में भारी बारिश से 29 सड़कें अवरूद्ध, ऊपरी इलाकों में भूस्खलन...

सिरमौर में भारी बारिश से 29 सड़कें अवरूद्ध, ऊपरी इलाकों में भूस्खलन से घंटों फंसी बसें, यात्री रहे परेशान

कई जगह सड़कों के डंगे गिर गए तो कहीं पहाड़ी से भारी भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

नाहन : जिला सिरमौर में भारी बारिश के बीच आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कें बंद होने से कई सरकारी और निजी बसें फंसी रहीं। लिहाजा, लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।

मंगलवार रात्रि से बुधवार दोपहर तक जिले के अधिकांश हिस्सों में कई घंटों बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते सड़कों पर जगह-जगह यातायात ठप हो गया। लिहाजा, वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

विभाग के अनुसार बारिश से जिले में 29 सड़कें अवरूद्ध रही। शिलाई में सबसे ज्यादा 20 सड़कें बंद रहीं। इसके साथ साथ संगड़ाह उपमंडल में 5 और नाहन क्षेत्र की 4 सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ।

ये भी पढ़ें:  शूलिनी से शाया मंदिर तक 56 किमी दौड़ लगाएंगे मैराथन रनर अभय रैना, युवाओं को देंगे ये बड़ा संदेश

कई घंटे लगातार बारिश जारी रहने से लोक निर्माण विभाग को 1.10 करोड़ रुपए की चपत लगी। कई जगह सड़कों के डंगे गिर गए तो कहीं पहाड़ी से भारी भूस्खलन के चलते सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

इसके अलावा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के क्यारी गांव में मकान के समीप डंगा गिरने से इंद्र सिंह पुत्र जग्गीराम को एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बारिश से कई जगह ट्रांसफार्मर भी बंद ठप रहे। वहीं, जलशक्ति विभाग की योजनाओं को भी बारिश से क्षति हुई है। विभाग नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है।

बता दें कि बारिश से नदी-नाले भी उफान पर आ गए है। बुधवार को कई छोटे नालों में बाढ़ जैसी तस्वीरें सामने आईं। गनीमत ये रही कि बारिश के बीच किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें:  इन सेवानिवृत्त कर्मियों को अबतक नहीं मिली पैंशन, मुश्किल हो रहा परिवार का गुजारा

वहीं, जिले के मैदानी इलाकों में भी नदी-नाले उफान पर आ गए। कालाअंब क्षेत्र में खारी नाले में बाढ़ से नेशनल हाईवे पर पानी का भारी सैलाब आ गया, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतें हुईं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More