HomeHimachalSirmaurनाहन कालेज में वाई-ब्रेक योग सत्र, आयुष विभाग के सहयोग से NSS...

नाहन कालेज में वाई-ब्रेक योग सत्र, आयुष विभाग के सहयोग से NSS इकाई ने किया आयोजन

कार्यक्रम में आयुष विभाग की डा. ममता जैन और डा. उन्नति शर्मा ने योग सत्र का संचालन करते हुए अल्प समय में किए जा सकने वाले उपयोगी योग अभ्यासों का प्रदर्शन किया।

नाहन : डा. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की NSS इकाई 1 व 2 ने आयुष विभाग नाहन के सहयोग से महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक विशेष वाई-ब्रेक योग सत्र का आयोजन किया, जिसमें समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग की डा. ममता जैन और डा. उन्नति शर्मा ने योग सत्र का संचालन करते हुए अल्प समय में किए जा सकने वाले उपयोगी योग अभ्यासों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ट्विंकल ने किया। जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डा. पंकज चांडक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें:  जमटा में वोट देने के बाद बुजुर्ग की अचानक बिगड़ी तबियत, मौत से चंद लम्हे पहले निभा गए मतदान का फर्ज

इस मौके पर प्राचार्य डा. विभव कुमार शुक्ला ने योग सत्र की सराहना करते हुए कहा कि योग वर्तमान जीवनशैली में अत्यंत आवश्यक है और कार्यस्थल पर ऐसे सत्र मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डा. देव राज शर्मा, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. उत्तमा पांडेय, डा. विवेक नेगी, कार्यालय अधीक्षक सुरेश शर्मा सहित अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने पर बल दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 1000 पर 923 महिलाएं, CMO ने बैठक में दिए सख्त निगरानी के निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More