Home Himachal Sirmaur कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों...

कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार

विद्यार्थियों ने अपने घर से तैयार व्यंजनों को स्कूल में प्रदर्शित किया और उनकी विस्तारपूर्वक रेसिपी भी बताई।

0

नाहन : सरकारी हाई स्कूल कांसर में शुक्रवार को खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर असकली, पटांडे, चिलड़ू, सत्तू और खिचड़ी जैसे पारंपरिक खाद्य व्यंजन तैयार किए। कुछ विद्यार्थियों ने अपने घर से तैयार व्यंजनों को स्कूल में प्रदर्शित किया और उनकी विस्तारपूर्वक रेसिपी भी बताई।

स्कूल की एक्टिविटी इंचार्ज बबीजा शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय भाषा समर कैंप सत्र 2025–26 के अंतर्गत स्कूल में 16 जून से 23 जून 2025 तक कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। अब तक विद्यार्थियों ने फ्लैश कार्ड, देशभक्ति नारों का अनुवाद, देशभक्ति गीत और पारंपरिक खाद्य व्यंजनों जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ : भूईरा की निष्ठा JNU दिल्ली में करेगी संस्कृत में मास्टर डिग्री, PHD लक्ष्य

विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों से हम अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहते हैं। अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत पर सभी को गर्व महसूस होना चाहिए।