HomeHimachalSirmaurनाहन पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रमेश चौधरी को अध्यक्ष, माया...

नाहन पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, रमेश चौधरी को अध्यक्ष, माया देवी को उपाध्यक्ष की कमान

जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को पंचायत समिति नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस दौरान भाजपा समर्थित रमेश चौधरी को अध्यक्ष और माया देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को पंचायत समिति नाहन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इस दौरान भाजपा समर्थित रमेश चौधरी को अध्यक्ष और माया देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया बीडीओ कार्यालय नाहन में एसडीएम राजीव संख्यान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूरी की गई।

15 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया, जबकि कांग्रेस का कोई भी सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हुआ। सर्वसम्मति से हुए चुनाव के बाद एसडीएम राजीव संख्यान ने नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश चौधरी और उपाध्यक्ष माया देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें:  दुग्ध समर्थन मूल्य बढ़ने से सिरमौर के पशुपालकों को मिली आर्थिक मजबूती

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने नाहन खंड विकास समिति के गठन पर क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और निर्णयों से नाराज है और इसका असर नगर निकायों से लेकर पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में देखने को मिला है।

उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के खिलाफ अपना जनमत दे रही है और प्रदेश में राजनीतिक परिवर्तन का माहौल बन रहा है।

ये भी पढ़ें:  बोर्ड की दो टूक: स्मार्ट मीटर स्थापना में सहयोग करें उपभोक्ता, नहीं तो कट सकती है बिजली
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More