HomeHimachalSirmaurनाहन में 17 अगस्त को 500 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू......

नाहन में 17 अगस्त को 500 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू… 20 हजार तक वेतन, मुफ्त आवास सहित ये सुविधाएं भी देगी कंपनी

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, आयु 18 से 30 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अपनी शैक्षिणक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज बारबीक्यू नेशन हाॅस्पिटैलिटी लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल द्वारा दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चैन्नई और बंगलुरू स्थित रेस्तरां के लिए किचन हेल्पर/फूड एंड बेवरेज स्टीवर्ड के 500 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है। इसके लिए रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू 17 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं, आयु 18 से 30 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ अपनी शैक्षिणक तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेज स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो सहित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  115 पद, 3 कंपनियां और 25 हजार तक सैलरी... 22 जुलाई को यहां लगेगा रोजगार मेला

इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन 16 हजार सीटीसी/20 हजार सीटीसी (डिप्लोमा होल्डर इन होटल मेनेजमैंट व समकक्ष) सहित खाना व मुफ्त आवास सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के चयन होने के उपरांत दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके खर्च का पूरा निर्वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर-88106 37785 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 120 पदों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू, 22 जुलाई से रोजगार कैंप, 24 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More