HomeHimachalSirmaurनाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान...

नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे ध्वजारोहण

नाहन|
26 जनवरी को नाहन के चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और ध्वजारोहण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे.

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के मुख्य आकर्षण रहेंगे.

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ आरंभ होगा. इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समीप शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड़ का निरीक्षण व आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी, जिसमें पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और विभिन्न स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें:  मानसून में नदियों-खड्डों से रहें दूर, आपात स्थिति में 1077 और 112 पर करें कॉल, एडवाइजरी जारी

डीसी ने बताया कि मार्च पास्ट सलामी के बाद मुख्य अतिथि अपना संदेश देंगे. इसके अलावा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि समारोह को लेकर चौगान मैदान में पुलिस व होमगार्ड की टुकड़ियों सहित स्कूली बच्चों का परेड़ पूर्वाभ्यास आयोजित किया जा रहा है. शहीद स्मारक सहित चौगान के चारों ओर रंग रोगन सहित साफ सफाई के कार्य जारी हैं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More