HomeHimachalSirmaurऔद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 60 करोड़ से दूर होगी बिजली की समस्या,...

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 60 करोड़ से दूर होगी बिजली की समस्या, पावर कट और लो वोल्टेज से मिलेगा छुटकारा

उद्योग, संसदीय मामले और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कालाअंब में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे।

कालाअंब : उद्योग, संसदीय मामले और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कालाअंब में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विधायक नाहन अजय सोलंकी भी उनके साथ बैठक में मौजूद रहे।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेश आकर्षित करने और संतुलित औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है और उद्योगपतियों को आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण उद्योग स्थापित करने के लिए अनुकूल है और उद्योग प्रदेश की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान देते है।

उन्होंने कहा कि कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत समस्या के निराकरण के लिए 25 करोड़ की लागत से जोहड़ों सब स्टेशन की क्षमता को 31.5 एमवीए से बढ़ाकर 63 एमवीए किया जा रहा है। मोगीनंद और खैरी में 33×11 केवी के दो सब स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता 40 एमवीए होगी। इन पर 24 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र के 20 फीडरों की विद्युत तारों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण के साथ-साथ पावर कट से भी निजात मिलेगी और इससे उद्योगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:  देवभूमि में गैंगवार व माफियाराज बर्दाश्त नहीं, भाजपा फिर छेड़ेगी प्रदेशव्यापी जनआंदोलन: डॉ. बिंदल

उन्होंने बताया कि कालाअंब क्षेत्र में भू-जल विभाग द्वारा 20 करोड़ की लागत से रिचार्ज स्ट्रक्चर (चैकडेम) लगाए जा रहे है, जिससे यहां की जल समस्या में सुधार होगा। मंत्री ने उद्योगपतियों द्वारा रखी समस्याओं को सुना और उन्हें निराकरण का आश्वासन दिया।

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करने का हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों को अपने उद्योगों में हिमाचली युवाओं को प्राथमिकता आधार पर नियुक्तियां करनी चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को भी उद्योगपतियों की यथासंभव सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में उद्योग सबसे सुरक्षित हैं और उद्योगपतियों को आधारभूत सुविधाएं मिले, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मंडी के छोटा पड्डल में 7 व 28 अप्रैल को होंगे ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष दिपेन गर्ग ने मुख्य अतिथि और विधायक अजय सोलंकी को सम्मानित किया तथा कालाअंब क्षेत्र में स्थापित उद्योगपतियों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें विशेषकर सड़क, बिजली और पानी की समस्याएं थी। महासचिव चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, उपाध्यक्ष संजय सिंगला, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीता राम शर्मा, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसई पीडब्लूडी अरविंद शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा, अधिक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधीक्षण अभियंता विद्युत वीके शर्मा सहित उद्योगपति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट की परीक्षाओं के परिणाम घोषित
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More