HomeHimachalSirmaurराज्यपाल ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को किया सम्मानित, रक्तदान के...

राज्यपाल ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर को किया सम्मानित, रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं को सराहा

नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफए) द्वारा शिमला के लोक भवन में आयोजित 'संवेदना-2' सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी, सिरमौर को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

नाहन : नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (एनआईएफए) द्वारा शिमला के लोक भवन में आयोजित ‘संवेदना-2’ सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी, सिरमौर को स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष ईशान राव के साथ संगठन के सदस्य राजीव सोढ़ा, अंकुश और करण सिंह ने सम्मान ग्रहण किया।

समारोह में राज्यपाल ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवियों और समाजसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने संगड़ाह के जितेंद्र शर्मा, पिता के नक्शे कदम पर चलकर करेंगे देश सेवा

कार्यक्रम में बताया गया कि ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी हजारों लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी उल्लेखनीय योगदान के लिए सोसाइटी को सम्मानित किया गया।

समारोह में एनआईएफए के संस्थापक अध्यक्ष सरदार प्रीतपाल सिंह पन्नू सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  स्कूल से लापता छात्राएं बरामद, पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंपा, जांच जारी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More