HomeHimachalSirmaurकालाअंब में बिजली कटौती से उद्योग बेहाल, मशीनें ठप और उत्पादन प्रभावित;...

कालाअंब में बिजली कटौती से उद्योग बेहाल, मशीनें ठप और उत्पादन प्रभावित; लघु उद्योग भारती ने मांगा समाधान

जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती उद्यमियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। बार-बार बिजली गुल होने, अचानक सप्लाई ठप पड़ने और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या के कारण फैक्ट्रियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यही नहीं मशीनरी खराब होने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लगातार हो रही बिजली कटौती उद्यमियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। बार-बार बिजली गुल होने, अचानक सप्लाई ठप पड़ने और वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या के कारण फैक्ट्रियों का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यही नहीं मशीनरी खराब होने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने कड़ी नाराजगी जताई है।

बिजली संबंधी समस्या से जूझ रहे कारोबारियों एवं उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी की अगुवाई में नाहन में अधीक्षण अभियंता सिरमौर से मिला। इस मौके पर लघु उद्योग भारती सिरमौर ने अधीक्षण अभियंता ई. वीरेंद्र भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें:  डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री 10 दिसंबर को पहुंचेंगे मंडी, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि कालाअंब और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे उद्योगों का उत्पादन कार्य प्रभावित हो रहा है और कई इकाइयों में मशीनें बीच काम के दौरान बंद पड़ रही हैं, जिससे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ साथ अचानक बिजली गुल होने से मशीनरी में तकनीकी खराबियां आने का खतरा भी बना रहता है।

अखिल महेश्वरी ने कहा कि केवल उद्योग ही नहीं, बल्कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और आम उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। कई व्यापारिक संस्थानों में कामकाज प्रभावित हो रहा है, जबकि वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण विद्युत उपकरणों के खराब होने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। उद्योगपतियों ने कहा कि उत्पादन प्रभावित होने से समय पर ऑर्डर पूरे करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। इसका सीधा सीधा नुकसान कारोबारियों का झेलना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:  1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा से मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी : मुकेश रेपसवाल

लघु उद्योग भारती सिरमौर इकाई ने विद्युत विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं। संस्था ने उम्मीद जताई कि बिजली बोर्ड इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करेगा, ताकि औद्योगिक गतिविधियां बिना बाधा के संचालित हो सकें। इस अवसर पर महासचिव दान सिंह, उपाध्यक्ष राजीव तिवारी, संयुक्त सचिव रितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष केसी पारिख, कानूनी सलाहकार नव रतन देव और महामंत्री अश्वनी गर्ग समेत कई कारोबारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  23 अक्तूबर तक बिजली बिल नहीं भरा तो कट जाएगा आपका कनेक्शन, यहां उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More