HomeHimachalSirmaurनाहन जेल में भिड़े विचाराधीन बंदियों के दो गुट, मारपीट में कइयों...

नाहन जेल में भिड़े विचाराधीन बंदियों के दो गुट, मारपीट में कइयों को आईं चोटें; पुलिस जांच में जुटी

मॉडल केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में कुछ बंदियों को चोटें आई हैं।

नाहन : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना में कुछ बंदियों को चोटें आई हैं। कारागार प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार कारागार के उप अधीक्षक सीताराम की शिकायत के अनुसार 15 अगस्त की शाम कारागार के ब्लॉक-ए में दो गुटों के विचाराधीन बंदियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। ड्यूटी पर तैनात वार्डरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और झगड़ा रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन बंदियों की संख्या अधिक होने के कारण तत्काल स्थिति काबू में नहीं आ सकी।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने के मामले में ABVP के छह छात्र कार्यकर्ताओं पर केस, जांच तेज

इसके बाद अतिरिक्त वार्डर, हेड वार्डर और कारागार अधिकारी मौके पर पहुंचे। आवश्यक प्रयासों के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया और मारपीट रुकवाई गई। इस झगड़े में कुछ विचाराधीन बंदियों को चोटें आई हैं।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  साइबर आपदा तैयारी पर चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय कार्यशाला, हिमाचल से 12 अधिकारियों ने लिया हिस्सा
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More