होमHimachalSirmaurनाहन के पास दोसड़का में ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक...

नाहन के पास दोसड़का में ट्रक का टायर चेक कर रहे चालक को पीछे से आए ट्रक ने मार दी टक्कर; गई जान

हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

नाहन : जिला मुख्यालय नाहन के समीप दोसड़का के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर टायर की हवा चेक कर रहे चालक को पीछे से आए दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाना नाहन में दर्ज मामले के अनुसार आमिर पुत्र सादीन निवासी गांव व डाकघर गढ़ी दौलत, तहसील कैराना, जिला शामली, उत्तरप्रदेश ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसका भाई मनव्वर ट्रक नंबर HR67F2064 चलाता था।

वह पांवटा साहिब से पानीपत के लिए रवाना हुआ था। उसके साथ ट्रक नंबर HR67F2243 भी पांवटा साहिब से पानीपत के लिए चला था, जिसे साबिर निवासी ग्राम चकवाली, तहसील रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश चला रहा था।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, राजगढ़ में पकड़ीं 36 बोतल; नाहन में शराब परोसने पर होटल संचालक पर केस

जब उसका भाई दोसड़का पहुंचा तो उसने अपना ट्रक सड़क किनारे खाली जगह पर खड़ा किया और टायर की हवा चेक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक नंबर HR67F2243 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मनव्वर को टक्कर मार दी। हादसे में मनव्वर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि घायल मनव्वर को उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ और GMC सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया था। हायर सेंटर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना नाहन में ट्रक चालक साबिर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  महादेव के जयकारों के बीच कांवड़ियों से मिले बिंदल, पौड़ीवाला शिव मंदिर के पास मैनथपल कांवड़ दल का किया स्वागत
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More