होमHimachalSirmaurमहामाया श्री बालासुंदरी के दरबार चढ़ा 1.67 करोड़ का चढ़ावा, 1.32 लाख...

महामाया श्री बालासुंदरी के दरबार चढ़ा 1.67 करोड़ का चढ़ावा, 1.32 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, मेले का विधिवत समापन

मेले के समापन अवसर पर उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने परिवार सहित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।

नाहन : उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्ति स्थल महामाया श्री बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में 15 दिवसीय अश्विनी नवरात्र मेले का सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर हवन-यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ समापन हो गया।

मेले के दौरान 1,32,700 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान 1 करोड़ 67 लाख 4 हजार 287 रुपये नकद चढ़ावे के रूप में अर्पित किए। इसके अलावा माता के चरणों में 28 तोले सोना और 21 किलोग्राम चांदी भी चढ़ाई गई।

मेले के समापन अवसर पर उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने परिवार सहित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन-यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के साथ कन्या पूजन भी किया।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में झाड़ियों के पीछे पैसों पर दांव लगाकर ताश खेल रहे थे ये शख्स, 32400 रुपये के साथ मौके पर दबोचे

राजीव सांख्यान ने बताया कि अश्विनी नवरात्र मेला 2026 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मेले के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के लिए मंदिर के कर्मचारियों, पुलिस तथा होमगार्ड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के प्रभारी विजय पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  भाजपा का इतिहास विकास और राष्ट्र गौरव का इतिहास, कांग्रेस की विदाई तय: डॉ. राजीव बिंदल
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More