होमHimachalSirmaurमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचे डॉ. बिंदल, पूजा-अर्चना कर समाज में...

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचे डॉ. बिंदल, पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-शांति और सद्भाव की कामना की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

नाहन : महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर रचना रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म, करुणा, सदाचार और मर्यादा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं।

महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  एबीवीपी शिमला ने मनाई प्रो. यशवंत राव केलकर की जन्म शताब्दी, विद्यार्थियों को दिया राष्ट्र निर्माण का मंत्र

उन्होंने कामना की कि महर्षि वाल्मीकि जी की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज आपसी प्रेम, सहयोग व एकता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

इस अवसर पर प्रदीप सहोत्रा उपाध्यक्ष नगर परिषद नाहन, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष विजय चौरिया, सतपाल, मनीष अग्रवाल, राकेश पाहवा, अमर सिंह सहित वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  जमीनी स्तर पर जन्म और मृत्यु पंजीकरण की सही रिपोर्टिंग न होना बेहद चिंतनीय : DC
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More