HomeHimachalSirmaur17 मई को नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़...

17 मई को नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में रहेगा सवैतनिक अवकाश: DC

नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय के आम चुनाव के चलते मतदान दिवस पर 17 मई, 2026 को सार्वजनिक के साथ सवैतनिक अवकाश रहेगा।

नाहन : नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ में शहरी निकाय के आम चुनाव के चलते मतदान दिवस पर 17 मई, 2026 को सार्वजनिक के साथ सवैतनिक अवकाश रहेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब और नगर पंचायत राजगढ़ के क्षेत्राधिकार में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान तथा नगर निगम व नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान 17 मई को बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों तथा औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी यह सवैतनिक अवकाश माना जाएगा। उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपना मतदान आवश्यक रूप से करने की अपील करते हुए कहा कि यह मतदान प्रातः 7ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के संगड़ाह में DSP सुनील राणा ने संभाला कार्यभार, तीन माह से खाली था पद, ये बताईं प्राथमिकताएं

उन्होंने आग्रह किया है कि मतदाता 3 बजे से पूर्व मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान प्रक्रिया में भाग लें। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More