नाहन : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है।
उन्होंने बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के वार्ड नंबर-1 मासरिया पंजोपड़-1 के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोटी, कमरा नंबर-1 के स्थान पर अब संशोधन उपरांत राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया कमरा नंबर-2 तथा वार्ड नंबर-5 मासरिया पंजोपड़ के मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नंबर-2 के स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोेटी कमरा नंबर-1 में परिवर्तित किया गया है।
