HomeHimachalSirmaurनौहराधार-चाबधार सड़क पर PWD ने लगाया 'चेतावनी' बोर्ड, पर वाहन चालकों पर...

नौहराधार-चाबधार सड़क पर PWD ने लगाया ‘चेतावनी’ बोर्ड, पर वाहन चालकों पर आदेशों का नहीं कोई असर

प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के लिए आधे रास्ते तक जाने वाले नौहराधार-चाबधार मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने यातायात चेतावनी बोर्ड लगा दिया है।

संगड़ाह : हिमाचल प्रदेश के प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के लिए आधे रास्ते तक जाने वाले नौहराधार-चाबधार मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने यातायात चेतावनी बोर्ड लगा दिया है।

दरअसल, सड़क की पासिंग नहीं होने के कारण अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) संगड़ाह की ओर से यह बोर्ड लगाया गया है। इसके बावजूद प्रतिदिन करीब 200 वाहन इस मार्ग से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले चार वर्षों से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगातार जारी है।

पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ये सड़क करीब साढ़े 8 करोड़ से बनी है। इस सड़क पर एक स्थानीय निजी बस ऑपरेटर भी बस चला रहा था। हालांकि, शिकायत के बाद आरटीओ सिरमौर ने बस का संचालन बंद करवा दिया, जिसके बाद यह सड़क मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई।

ये भी पढ़ें:  एक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण

वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क की जल्द पासिंग करवाई जाए, ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराये पर नियमित बस सुविधा मिल सके।

बता दें कि इस सड़क के बनने से चूड़धार की पैदल यात्रा लगभग आधी रह गई है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी यात्रा पहले की तुलना में काफी आसान हो गई है। चाबधार के ग्रामीणों ने इस सड़क की मांग को लेकर 7 से 10 अक्टूबर 2018 तक अपने गांव से शिमला तक पैदल यात्रा की थी और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि सड़क की पासिंग अथवा ट्रायल के लिए रोड फिटनेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम संगड़ाह को पत्र भेजा जा चुका है। एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि पंचायत समिति संगड़ाह के गठन के बाद सड़क की पासिंग की प्रक्रिया के लिए समय निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में दीवार गिरने से एक मजदूर घायल, कंपनी प्रबंधन पर केस
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More