HomeHimachalSirmaurसावधान: नाहन में खड़ी गाड़ियों के टायर उड़ा रहा चोर गिरोह! महीनेभर...

सावधान: नाहन में खड़ी गाड़ियों के टायर उड़ा रहा चोर गिरोह! महीनेभर में 5 से ज्यादा वारदातें, लोगों में खौफ

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में गाड़ियों के टायर चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले एक महीने के दौरान शहर में 5 से अधिक गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में गाड़ियों के टायर चुराने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। पिछले एक महीने के दौरान शहर में 5 से अधिक गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे लोगों में खौफ का माहौल है।

ताजा मामला नाहन हॉस्पिटल राउंड का है, जहां पार्क की गई दिल्ली नंबर की एक कार के चारों टायर खोलकर शातिर उड़ा ले गए।

नाहन-पांवटा-साहिब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना और जुड्डा का जोहड़ के बीच खड़ी चंडीगढ़ नंबर की कार के चोरी हुए टायर।
नाहन-पांवटा-साहिब नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना और जुड्डा का जोहड़ के बीच खड़ी चंडीगढ़ नंबर की कार के चोरी हुए टायर।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से नाहन रिश्तेदारी में आए राजेश कुमार ने गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान रात को अपनी कार हॉस्पिटल राउंड में सड़क किनारे खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह वह अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार के चारों टायर गायब थे। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचना दी और पुलिस चौकी गुन्नूघाट में शिकायत दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें:  नादौन अस्पताल में गठिया के रोगियों की जांच करेंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर, इस दिन लगेगा शिविर

हालांकि, शहर में यह पहली घटना नहीं है। करीब पांच दिन पहले कालाअंब-पांवटा साहिब एनएच-07 पर नवोदय स्कूल के समीप खड़ी चंडीगढ़ नंबर की एक कार के भी चारों टायर चोरी हो गए थे। वहीं, पिछले सप्ताह कार्मल स्कूल के समीप एक कार के टायर चोरी हुए, जबकि इससे पहले संस्कृत कॉलेज और मत्स्य विभाग कार्यालय के समीप भी दो गाड़ियों के टायर चोरी हो चुके हैं। इस तरह एक महीने के भीतर शहर में पांच से अधिक गाड़ियों के टायर चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाहन शहर में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है। पार्किंग नहीं मिलने पर लोगों को मजबूरन सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे स्थानों पर जहां स्ट्रीट लाइट नहीं होती, वहां चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि गिरोह विशेष रूप से सिरमौर से बाहर के नंबर वाली गाड़ियों को निशाना बना रहा है।

ये भी पढ़ें:  कैबिनेट : इन 5 हजार वर्करों का बढ़ा मानदेय, अब ग्रुप-सी पदों पर सिर्फ हिमाचलियों को मौका

उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और शहर में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More