HomeHimachalSirmaurराजगढ़ कॉलेज की NCC का शत-प्रतिशत रिजल्ट, बीईई और सीईई परीक्षा में...

राजगढ़ कॉलेज की NCC का शत-प्रतिशत रिजल्ट, बीईई और सीईई परीक्षा में सभी 33 कैडेट्स सफल

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई ने बीईई और सीईई प्रमाण-पत्र परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परीक्षा में शामिल सभी 33 कैडेट्स सफल रहे। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

राजगढ़ : राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) इकाई ने बीईई और सीईई प्रमाण-पत्र परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परीक्षा में शामिल सभी 33 कैडेट्स सफल रहे। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने की। उन्होंने सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की शत-प्रतिशत सफलता संस्थान की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रमाण है और यह विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला भी है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तेज रफ्तार महिला कार चालक ने पैदल चल रहे भाइयों को रौंदा, एक की गई जान, दूसरा घायल

उन्होंने बताया कि कैडेट्स ने कई महीनों तक नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम के साथ परीक्षा की तैयारी की। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ड्रिल, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व विकास जैसे विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे परीक्षा के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हुए।

महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर पूनम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 12 कैडेट्स ने बीईई और 21 कैडेट्स ने सीईई प्रमाण-पत्र परीक्षा दी थी। सभी 33 कैडेट्स ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय कैडेट्स की मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास तथा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और एनसीसी पीआई स्टाफ के सहयोग को दिया।

ये भी पढ़ें:  झकांडो में उद्योग मंत्री ने 52 लाख से नवनिर्मित पंचायत भवन की धरातल मंजिल का किया लोकार्पण

समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी पीआई स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More