HomeHimachalChambaजल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से ITI...

जल शक्ति विभाग में 30 पदों पर भर्ती, 8वीं पास से ITI तक के उम्मीदवार 15 जुलाई तक करें आवेदन

जल शक्ति विभाग चंबा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के पदों पर मानदेय आधार पर भर्ती की जाएगी।

चंबा : जल शक्ति विभाग चंबा मंडल में विभिन्न जलापूर्ति एवं सीवरेज योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर एवं मल्टीपर्पज वर्कर्स के पदों पर मानदेय आधार पर भर्ती की जाएगी।

अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंडल चंबा के अंतर्गत कुल 30 पद भरे जाएंगे, जिनमें पैरा पंप ऑपरेटर के 8 पद, पैरा फिटर के 3 पद तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स के 19 पद शामिल हैं। पैरा पंप ऑपरेटर एवं पैरा फिटर को 7100 रुपये प्रतिमाह तथा मल्टीपर्पज वर्कर्स को 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पैरा फिटर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक के साथ फिटर, प्लंबर अथवा प्लंबिंग एवं सैनिटेशन ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गए ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना आवश्यक है, जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें:  नौहराधार-चाबधार सड़क पर PWD ने लगाया 'चेतावनी' बोर्ड, पर वाहन चालकों पर आदेशों का नहीं कोई असर

पैरा पंप ऑपरेटर पद के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक के साथ इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, डीजल मैकेनिक, पंप मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर-कम-मैकेनिक अथवा संबंधित ट्रेड में आईटीआई या दसवीं के साथ ऊपर बताए गए ट्रेड में कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रमाणपत्र होना चाहिए, जिसके लिए डिटेल्ड मार्क्स सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वहीं मल्टीपर्पज वर्कर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपने आवेदन आवश्यक प्रमाणित दस्तावेजों सहित 15 जुलाई तक कार्यालय समय के दौरान अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति मंडल, चम्बा के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। अभ्यार्थियों के लिए बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), चरित्र प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

ये भी पढ़ें:  उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. जगदीश को मिलेगा 'हिमाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार 2025'

अधिशासी अभियंता ने बताया कि चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यार्थियों का स्किल टेस्ट/फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जिसकी तिथि केवल उन्हीं अभ्यार्थियों को सूचित की जाएगी जिनके आवेदन पूर्ण एवं सही पाए जाएंगे। जल शक्ति विभाग ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More