होमHimachalSirmaurवन विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर रतन सिंह पुंडीर नहीं रहे, वरिष्ठ...

वन विभाग से सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर रतन सिंह पुंडीर नहीं रहे, वरिष्ठ पत्रकार राजन पुंडीर को पितृ शोक

उनके निधन पर जिला मुख्यालय नाहन के पत्रकारों ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सराहां : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दैनिक जागरण समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता राजन पुंडीर के पिता रतन सिंह पुंडीर (74) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिवंगत रतन सिंह पुंडीर हिमाचल प्रदेश वन विभाग से डिप्टी रेंजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वन विभाग में उन्होंने करीब 40 वर्षों तक विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। वह मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।

उन्होंने मध्य रात्रि अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार ने अपना एक वरिष्ठ सदस्य खो दिया है। उनके निधन पर जिला मुख्यालय नाहन के पत्रकारों ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पत्रकारों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  पुरुवाला में पुलिस की दबिश, 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त के साथ युवक गिरफ्तार, माजरा पुलिस की कार्रवाई

दिवंगत रतन सिंह पुंडीर अपने पीछे पत्नी, बेटे राजन पुंडीर व राजेश पुंडीर समेत समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वीरवार सुबह 9:30 बजे पैतृक गांव टिक्कर के श्मशान घाट में किया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More