HomeHimachalSirmaurअवैध खनन पर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर जब्त किए...

अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, विशेष अभियान चलाकर जब्त किए 39 वाहन

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से अमल में लाई गई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टर, 7 टिप्पर और एक पिकअप को अवैध खनन में शामिल पाया गया, जिनके चालान करने के साथ ही वाहनों को इंपाउंड किया गया।

नाहन : जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 39 वाहनों के चालान कर उन्हें जब्त किया है। लगातार दो दिन चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त ट्रैक्टर, टिप्पर और पिकअप को मौके पर पकड़ा गया और उनके खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के निर्देश पर योजनाबद्ध तरीके से अमल में लाई गई। जिले के अलग-अलग स्थानों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टर, 7 टिप्पर और एक पिकअप को अवैध खनन में शामिल पाया गया, जिनके चालान करने के साथ ही वाहनों को इंपाउंड किया गया।

ये भी पढ़ें:  सुजानपुर के आसमान में सूर्य किरण टीम का हैरतअंगेज प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सभी चालानों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया है और अवैध खनन के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More