HomeHimachalSirmaurश्री रेणुकाजी के बायला के पास दर्दनाक हादसा... बाइक दुर्घटना में 40...

श्री रेणुकाजी के बायला के पास दर्दनाक हादसा… बाइक दुर्घटना में 40 वर्षीय युवक की गई जान

जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बायला के पास पेश आया, जहां अचानक बाइक स्किड होने से 40 वर्षीय युवक की जान चली गई।

नाहन : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी क्षेत्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बायला के पास पेश आया, जहां अचानक बाइक स्किड होने से 40 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान अरुण लाल पुत्र चमेल सिंह निवासी कांसर डबरोग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार अरुण लाल मोटरसाइकिल नंबर HP17D-1830 पर सवार था। जैसे ही वह बायला के पास पहुंचा तो उसकी बाइक स्किड हो गई। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  कमर्शियल सिलेंडर में ₹993 बढ़ोतरी पर CPI(M) सिरमौर भड़की, आंदोलन की चेतावनी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। श्री रेणुकाजी पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More