HomeHimachalSirmaurआधी रात पेट्रोल छिड़क कार फूंकने वाले हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार,...

आधी रात पेट्रोल छिड़क कार फूंकने वाले हरियाणा के 2 युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश, CCTV में कैद हुई थी वारदात

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आधी रात घर की पार्किंग में खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आधी रात घर की पार्किंग में खड़ी कार में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने इस वारदात का खुलासा करते हुए हरियाणा के यमुनानगर जिले से दोनों आरोपियों को दबोचा। मामले में अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार 4 मई 2026 को रणजीत सिंह पुत्र डॉ. मनमोहन सिंह निवासी वार्ड नंबर-8, कोर्ट रोड पांवटा साहिब ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 3 मई की रात करीब दो बजे शोर और धुएं की वजह से उनकी नींद खुली।

ये भी पढ़ें:  टॉप 5 रैंकिंग पाने वाले पुलिस थानों के ये नोडल अधिकारी सम्मानित, एसपी सिरमौर ने थपथपाई पीठ

जब वह घर के गेट की तरफ पहुंचे तो देखा कि उनकी कार HP17G-1000 आग की लपटों में घिरी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से बड़ी मुश्किल से गाड़ी को बाहर निकाला गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी।

शिकायतकर्ता ने जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दिखाई दिया कि दो बाइकों पर पांच युवक आए थे। आरोपियों ने बाइक थोड़ी दूरी पर खड़ी की और घर के गेट के अंदर पेट्रोल छिड़ककर कार में आग लगा दी, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:  कपड़े धोते समय मां-बेटी की गिरि नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले में थाना पांवटा साहिब में धारा 326(g), 324(4) और 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

जांच के दौरान साइबर सेल पांवटा साहिब की सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 13 मई को आरोपी कमल (21) निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर फतेहपुर, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और निखिल (21) निवासी गांव बुढ़िया चुंगी, डाकघर व तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य युवकों की भूमिका को लेकर भी पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें:  हरियाणा क्लब ने सिंगटा ब्रदर्स शिलाई को 6 रन से हराया, अब खिताबी जंग के लिए अंतिम दिन ये टीमें होंगी आमने-सामने
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More