HomeHimachalSirmaurनगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने...

नगर पंचायत राजगढ़ में अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नगर पंचायत राजगढ़ को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ को बुधवार को नया नेतृत्व मिल गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने नगर पंचायत सभागार में आयोजित समारोह के दौरान पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने दोनों जनप्रतिनिधियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही नगर पंचायत राजगढ़ में नेतृत्व की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब विकास कार्यों, नगर पंचायत की नियमित बैठकों और शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। समारोह की खास बात यह रही कि अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित विक्रम जेलदार और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित नरेंद्र ठाकुर के निर्वाचित होने के बाद दोनों दलों के वरिष्ठ नेता एक ही मंच पर नजर आए।

ये भी पढ़ें:  कल्याण विभाग की 6 समितियों की बैठकों में DC हमीरपुर का सख्त एक्शन, जारी किए ये निर्देश

शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष विक्रम जेलदार ने कहा कि नगरवासियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड सदस्यों को साथ लेकर शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा की जो शपथ ली है, उसका पूरी ईमानदारी से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर नगर पंचायत के समग्र विकास और जनहित के कार्यों में सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावे पर सियासत तेज: CM सुक्खू का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— 'यह पैसे नहीं, करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी'

एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने विश्वास जताया कि दोनों जनप्रतिनिधि संविधान की मर्यादा का पालन करते हुए नगर पंचायत के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर सतीश ठाकुर, सुनील शर्मा, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, अजय चौहान, राजेंद्र ठाकुर, नीरज ठाकुर, अनुज ठाकुर सहित नगर पंचायत के वार्ड सदस्य, भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: क्रेन से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लोहा उद्योग में हादसा
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More