HomeHimachalShimlaHIV, STI, TB संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को सीएम...

HIV, STI, TB संबंधी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 12 ई-स्कूटरों को सीएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए इन ई-स्कूटरों को प्रदेश के 8 जिलों में तैनात किया जाएगा।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर शिमला से 12 ई-स्कूटरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग को प्रदान किए गए इन ई-स्कूटरों को प्रदेश के 8 जिलों में तैनात किया जाएगा। सरकार की इस पहल का उद्देश्य घर-द्वार के निकट HIV, STI, TB और हेपेटाइटिस से ग्रसित मरीजों को दवाइयां, जांच और परामर्श की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाना है।

इस निर्णय से इन बीमारी से ग्रसित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वे स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग और राज्य एड्स नियंत्रण समिति की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेड रिबन क्लब, युवा, शैक्षणिक संस्थान और गैर सरकारी संस्थाएं एचआईवी के बारे में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ये भी पढ़ें:  स्कूलों में बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल करने पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंधः मुख्यमंत्री

प्रदेश को एचआईवी मुक्त बनाना सरकार और लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह ई-स्कूटर सरकार के प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 हजार से अधिक व्यक्ति एचआईवी से ग्रसित हैं, जिनमें से अधिकांश में इस वायरस का प्रभाव कम है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि राज्य एड्स नियंत्रण समिति राज्यभर के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित 471 रेड रिबन क्लबों के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही स्कूलों में किशोर शिक्षा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में चिट्टे के साथ पकड़ा गया ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल नौकरी से बर्खास्त
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More