होमHimachalSolanथार की डिग्गी से मिला 'खतरनाक जखीरा', देसी पिस्टल, कट्टा और जिंदा...

थार की डिग्गी से मिला ‘खतरनाक जखीरा’, देसी पिस्टल, कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को थाना नालागढ़ क्षेत्र के गांव भटोली में अंजाम दिया।

नालागढ़ : बद्दी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को थाना नालागढ़ क्षेत्र के गांव भटोली में अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि 30 जून 2026 को बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने गांव भटोली में सतीश कुमार निवासी गांव भटोली, नालागढ़, जिला सोलन के रिहायशी मकान और उसकी महिंद्रा थार (HP12P-8119) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम) और 2 जिंदा कारतूस (8 एमएम) बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने किया साउथ एशियन यूथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ, 5 देशों के प्रतिभागी दिखाएंगे दम

पुलिस के अनुसार आरोपी बरामद हथियारों और कारतूसों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना नालागढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अब आरोपी से बरामद अवैध हथियारों के स्रोत, उनके उपयोग, संभावित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहन पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें:  नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी, सीएम बोले 15 मई के बाद करेंगे संवाद
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More