HomeHimachalSirmaurजमटा स्कूल में नई SMC का गठन, अंकुश अध्यक्ष, ममता शर्मा को...

जमटा स्कूल में नई SMC का गठन, अंकुश अध्यक्ष, ममता शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का द्विवर्षीय गठन कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जमटा में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का द्विवर्षीय गठन कर नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए हुई आमसभा में अंकुश कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और ममता शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने की। इस दौरान आमसभा में सर्वसम्मति से शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के साथ साथ ग्राम पंचायत नावणी की प्रधान सुषमा ठाकुर और उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर को पदेन सदस्य नियुक्त किया गया। इसके अलावा मोहन सिंह ठाकुर को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समिति में शामिल किया गया।

ये भी पढ़ें:  खजुरना के समीप बोलेरो पर पलटा आलू से भरा ट्रक, चालक परिचालक घायल, मची अफरा-तफरी

एसएमसी की नई कार्यकारिणी में राकेश, सुरेंद्र, चमेल सिंह, अनिल (शिक्षक), नरेंद्र, जयपाल, सुदेश, वंदना, राजेश, रीता, पूजा, खेममराज (शिक्षक) और रक्षा को सदस्य बनाया गया है।

प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए एसएमसी की भूमिका, दायित्वों और विद्यालय के विकास में समिति की जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी।

Latest Articles

Explore More