सोलन : पोस्ट कोड 25004 के तहत जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के पद पर चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 12 व 13 अक्तूबर, 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारंभिक) सोलन ने दी।
उन्होंने कहा कि दस्तावेजों का सत्यापन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित उम्मीदवारों से आग्रह किया कि निर्धारित तिथि निर्धारित समयावधि निर्धारित स्थान पर सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों तथा एक स्व प्रमाणित छायाप्रति सहित उपस्थित रहें।
उन्होंने कहा कि दस्तावेज सत्यापन के लिए शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता का मूल प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, संबंधित श्रेणी प्रमाण पत्र, अन्य आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों सहित उपस्थित होना होगा।
उप निदेशक ने बताया कि 12 अक्तूबर, 2026 को निर्धारित स्थान एवं निर्धारित समयावधि में 1 से 25 तक क्रमांक वाले अभ्यर्थी और 13 अक्तूबर, 2026 को क्रमांक 26 से 55 तक दस्तावेज सत्यापन होगा।
