Home Himachal Solan सोलन के इन इलाकों में 12 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन, बिजली...

सोलन के इन इलाकों में 12 फरवरी को रहेगा पावर शटडाउन, बिजली बोर्ड करेगा ये काम

जिला सोलन के कुछ इलाकों में बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 12 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

0

सोलन : जिला सोलन के कुछ इलाकों में बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 12 फरवरी को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक कंडाघाट, दोलग, परोंथा, डेढ़घराट, शनेच, टिक्कर, मही, सिरीनगर, हाथों, पलेच, शलुमणा, हिमुडा, वाकनाघाट, छावशा, डुमैहर, कोट, क्वारग, कोठी, भारा, आंजी ब्राहमणा, सैंज, गोग, कैथलीघाट, शालाघाट, क्यारी बंगला, बीशा, बाशा, सुरो, जे.पी. विश्वविद्यालय, चायल, दोची, मिलिट्री स्कूल, जीत नगर, आलमपुर, भलावग, हिन्नर, कुरगल, मिहाणी, बिनू, डुबलू, टिक्कर, नगाली और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  सोलनाइट स्नूकर अकादमी में पहले दिन हुए 8 मैच, हरीश ने निशांत को हरा जीता पहला मैच

उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से बोर्ड को अपना सहयोग देने की अपील की है।