होमHimachalUnaश्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 22 से 24 नवंबर...

श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, 22 से 24 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन, बैठक में लिए ये निर्णय

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी गई है।

ऊना : धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियों को लेकर कदमताल शुरू कर दी गई है।

इस वर्ष माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का भव्य आयोजन 22 से 24 नवंबर तक किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने बुधवार को बीडीओ कार्यालय अंब में महोत्सव की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

एडीसी ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आस्था, लोक-संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम है। पिछले वर्ष 14 से 16 नवंबर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का दूसरा संस्करण बेहद सफल रहा था। आयोजन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही तथा महोत्सव ने प्रदेश के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें:  ADVISORY: भीषण गर्मी पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अलर्ट! लापरवाही भारी पड़ी तो हीट स्ट्रोक बन सकता है जानलेवा

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्याओं, लोक-कलाओं की प्रस्तुतियों, खेल प्रतियोगिताओं तथा विभिन्न जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।

एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करेगा। आयोजन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित की जाएंगी तथा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा रखने के आरोप में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने रात को घर पर दबिश देकर दबोचा, जांच तेज

उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी की धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि महोत्सव में आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु एवं पर्यटक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे।

बैठक में एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, डीएसपी अनिल पटियाल, बीडीओ अंब ओमपाल डोगरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की सहायक स्टाफ नर्स भर्ती की परीक्षा, 4-5 मई को होगी CBT
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More