HomePoliticsबीएलए को मिला मिशन मोड का मंत्र, रायपुर में कांग्रेस ने बूथ...

बीएलए को मिला मिशन मोड का मंत्र, रायपुर में कांग्रेस ने बूथ मजबूती की बनाई रणनीति

रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रविवार को रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।

रायपुर : रायपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम रविवार को रायपुर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसआईआर प्रक्रिया के प्रभावी संचालन के साथ-साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में प्रत्येक बीएलए मिशन मोड पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

जनपद के मास्टर ट्रेनर अखिलेश उनियाल ने एसआईआर प्रक्रिया की बारीकियों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी बीएलए यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : बिंदल बोले- उन पर हत्या के प्रयास का केस, ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई नहीं

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की बयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता परिवर्तन संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए अभियान चला रही है।

कार्यक्रम में सूरत सिंह नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट (बंटू), जसविंदर गोगी, शीशपाल बिष्ट, पार्षद अमित भंडारी, रॉबिन त्यागी, महेंद्र रावत, विनीत डोभाल, ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, संजय उनियाल, बीएलए-1 सतेंद्र पंवार, जितेंद्र बिष्ट, तेजेंद्र रावत, सुलेमान अली, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी ने किया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा ने किया 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More