HomeRashifalAaj Ka Rashifal 13 August 2026: कमाई के मौके मिलेंगे, यात्राएं बनेंगी,...

Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: कमाई के मौके मिलेंगे, यात्राएं बनेंगी, रिश्तों में आएगा उतार-चढ़ाव! कैसा रहेगा दिन… जानें अपनी राशि का हाल

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज अलग-अलग राशियों के लिए अलग असर लेकर आएगी। किसी को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज अलग-अलग राशियों के लिए अलग असर लेकर आएगी। किसी को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है, तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आज आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से तंदरुस्त रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पारिवारिक बदलाव करने से पहले अपने से बड़ों की राय अवश्य लें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल के पत्ते को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखें।

वृष राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : कुलदेवी-देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
नशे की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधी परेशानी आज आपको घेर सकती है। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर पार से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : आज लाल कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 21 Sept 2026: इन जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, इनके लिए फैसलों का दिन, जानें पूरा राशिफल

कर्क राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। कुछ लोगों से मुलाकात होगी।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : गाय की सेवा करें।

सिंह राशि
जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : घर से बाहर निकलते समय मुंह में जीरा डालें।

कन्या राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई लापरवाही आज आपको महंगी साबित पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गेहुआं | उपाय : चांदी के चकोर टुकड़े अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 30 August 2026: कहीं रुका पैसा लौटेगा, कहीं खर्च बिगाड़ेगा बजट; जानें आज किस राशि के लिए क्या संकेत

तुला राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : क्रीमी सफेद | उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी पर धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ और बेफिजूल की यात्राएं हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण आज आपको नुकसान हो सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

धनु राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

मकर राशि
हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है। आज आप उधार चुकाने में सक्षम होंगे। कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : काले या सफेद वस्त्र में लोहे की पांच कील या चूना लपेटकर चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़-चढ़कर रहेगा। मुंह और पेट संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गाय को हरा चारा खिलाएं।

मीन राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में आज आपको फायदा होगा। हालांकि, शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज काले कुत्ते की सेवा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More