- दिन आर्थिक लाभ और खुशियां लेकर आएगा। स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। कामकाज में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष राशि
आज धैर्य बनाए रखें। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता अवश्य दिलाएंगे। अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। बच्चे आज घर के कामों में आपकी मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : कुल देवता की पूजा करें।
वृष राशि
आज आप सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें बना सकते हैं, लेकिन उसके मुताबिक काम नहीं कर पाएंगे। शारीरिक बीमारी को लापरवाही में न लें। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। आज आप लोगों की बातों में आकर अपने धन का नुकसान कर सकते हैं। चापलूसों से आज दूर रहें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कुत्ते को आज दूध पिलाएं।
मिथुन राशि
आज कार्य में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। आज दूसरों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। काम का बोझ रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। काम में मन नहीं लगेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : श्रीराम स्तुति का पाठ करें।
कर्क राशि
पेट संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पढ़कर ही हस्ताक्षर करें। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसका उपयोग करें।
सिंह राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है। अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरूर होगा। बच्चों के साथ समय बिताना खास रहेगा। व्यावसायिक साझेदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : फटे-पुराने कपड़े और रद्दी सामान को घर से बाहर निकालें।
कन्या राशि
आज धन से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आज आपका स्वभाव मजाकिया रह सकता है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप किसी काम के लिए घर से जल्दी निकल सकते हैं। व्यापार से अच्छा-खासा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। दोस्तों का पूर्ण सुख आपको प्राप्त होगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : मैजेंटा | उपाय : तांबे की कोई चीज आज धारण करें।
तुला राशि
पैसा अचानक आपके पास आएगा। किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करें। घर पर माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कामकाज सुस्त रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आज सावधान रहें। कोई नया कार्य करने की आज आप सोच सकते हैं। शाम के समय आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीब कन्याओं की मदद करें।
धनु राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण ही कई मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य के पीछे आज आप अपना समय खराब कर सकते हैं। आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।
मकर राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। घर पर कोई आज मेहमान आ सकता है। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज किसी परिचित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : भगवान शंकर जी की पूजा करें।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए थकान भरा रह सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। आज लोग आपसे आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। विलासिता की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है। दांपत्य जीवन में झगड़ा हो सकता है। आज आपके पैसे गुम हो सकते हैं। लोगों के बहकावे में आकर धन खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।
मीन राशि
दिन अच्छा रहेगा। धन आगमन की खुशी कई व्यापारियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। कई पुराने परिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च होने की संभावना रहेगी। दफ्तर में काम में मन नहीं लगेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।




