- वृश्चिक और मीन के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर रह सकती है, जबकि वृष, कन्या और तुला को फैसलों और खर्च के मामले में संभलकर चलना होगा।
मेष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।
वृष राशि
आज निराशावादी रवैये से बचें। अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। इधर-उधर की बातों पर ध्यान देकर आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर की जरूरत पर भी धन खर्च हो सकता है। जरूरत से ज्यादा न सोचें। मानसिक तनाव के चलते आप अस्वस्थ हो सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 49% | उपाय : गणपति जी की उपासना करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपको थकान महसूस हो सकती है। कुछ अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की बातों में आकर आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : चैरी | भाग्य प्रतिशत : 48% | उपाय : गरीबों में दान करें।
कर्क राशि
आज आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। आज जल्दबाजी में निर्णय ले सकते हैं। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार का विकार उत्पन्न हो सकता है। परिवार के लोग आपके मुताबिक नहीं चलेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नारंगी | भाग्य प्रतिशत : 56% | उपाय : आज साधु-संतों की पूजा करें।
सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई जॉब इंटरव्यू देने के लिए अच्छा मौका है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 76% | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।
कन्या राशि
आज आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। घंटों फोन पर व्यस्त रह सकते हैं। व्यर्थ का झगड़ा हो सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर व्यतीत करेंगे। तामसिक चीजों पर धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी क्लेश की वजह से आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | भाग्य प्रतिशत : 69% | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल अपने सिर के ऊपर से वारकर चलते पानी में विसर्जित करें।
तुला राशि
आज आपको अहम फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के चलते आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी वगैरह कर सकते हैं। आज स्त्री पक्ष से दूर रहें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चितकबरा | भाग्य प्रतिशत : 47% | उपाय : शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर होंगे। व्यवसाय से धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आज अनदेखा न करें। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 65% | उपाय : बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।
धनु राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | भाग्य प्रतिशत : 64% | उपाय : अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।
मकर राशि
अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल में हिस्सा लें। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप किसी को देखकर आकर्षण का शिकार हो सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : भूरा | भाग्य प्रतिशत : 55% | उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
कुंभ राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आज आप किसी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। कामकाज के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है। आज आप गरीबों में दान-पुण्य कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | भाग्य प्रतिशत : 50% | उपाय : अपने ऊर्जा स्तर को और अच्छा करने के लिए सूर्य पूजा करें।
मीन राशि
किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आज अपने व्यापार को नई दिशा दे सकते हैं। मान-सम्मान में काफी इजाफा होगा। आज आप लोगों को अच्छी सलाह दे सकते हैं। किसी कार्य विशेष से यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | भाग्य प्रतिशत : 62% | उपाय : आज तामसिक चीजों का सेवन न करें।
