- आज आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने का मौका है। खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहना होगा। व्यर्थ में झगड़ा होने की संभावना है। व्यापार और कारोबार में लाभ होगा।
मेष राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीपक जलाएं।
वृष राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ा-चढ़ा रहेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। किसी विशेष कार्य के सिलसिले में की गई यात्रा आज शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।
मिथुन राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए खाली बैठने की आदत से बचें। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। हालांकि, छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : हल्का काला | उपाय : कुमारी कन्याओं की सेवा करें।
कर्क राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च होने की आशंका है। किसी विशेष कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : अपने इष्ट देवता की आराधना करें।
सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आपको थोड़ी निराशा हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट आदि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल फूल से सूर्य उपासना करें।
कन्या राशि
आज सेहत को देखभाल की खास जरूरत है। घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी भरा व्यवहार आसपास के लोगों को खुश कर देगा। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें। आज यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मेलजोल के अवसर मिलेंगे।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : पीला | उपाय : स्कूल, अस्पताल या अनाथ आश्रम में दान करें।
तुला राशि
पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा बना रहेगा। किसी के पचड़े में न पड़ें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : माथे पर दूध का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। लोगों को समझने में भी दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च होने की आशंका है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : लाल | उपाय : राहु की उपासना करें।
धनु राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राओं का योग है। पेट और सिर से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।
मकर राशि
पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मसलों को हल करने के लिए दिन अच्छा है। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नशे की लत से दूर रहें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : धूमिल | उपाय : लाल कपड़ों का दान करें।
कुंभ राशि
मानसिक तनाव दूर करने के उपाय करें। भाई-बहनों में से कोई आज पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालात पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : साधु-संतों की सेवा करें।
मीन राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आज शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तोते को हरी मिर्च खिलाएं।
- ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 17 Nov 2026: निवेश से पहले रहें सावधान! छवि बिगाड़ने की हो सकती है कोशिश; जानें राशिफल




