HomeRashifalआज का राशिफल 30 जून 2026: इन राशियों के लिए खुशखबरी, इन्हें...

आज का राशिफल 30 जून 2026: इन राशियों के लिए खुशखबरी, इन्हें फूंक-फूंककर रखना होगा हर कदम, पढ़ें आपका कैसा रहेगा दिन

30 जून का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि को धन लाभ और करिअर में सफलता मिलने के योग हैं, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में आज सावधान रहें। कोई नया कार्य करने की आज आप सोच सकते हैं और उसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। शाम के समय आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीब कन्याओं की मदद करें।

वृष राशि
आज आप किसी वहम में पड़ सकते हैं। आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार अधिक हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। हालांकि दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा और आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : माता या किसी बुजुर्ग महिला से चावल लेकर सफेद वस्त्र में बांधकर अपने पास रखें।

मिथुन राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू रखें। संयम से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। साझेदारी में किया गया व्यवसाय आपको फायदा देगा। सट्टे या लॉटरी के माध्यम से धन आगमन की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन पहले से बेहतर होगा। उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : गरीब कन्याओं में चॉकलेट बांटें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 19 मार्च 2026: जानें पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का हिसाब-किताब

कर्क राशि
आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। कई प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है और सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। शाम के समय धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हरा | उपाय : माता की सेवा करें।

सिंह राशि
आज किसी दोस्त की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। धन कमाने की प्रवृत्ति अधिक रह सकती है और जरूरत से ज्यादा खर्च भी हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज रसोईघर में बैठकर ही भोजन करें।

कन्या राशि
आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं या घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपकी कोई प्रिय वस्तु गुम होने की संभावना भी रहेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

तुला राशि
आज आप भावनात्मक कारणों से किसी परेशानी में फंस सकते हैं। किसी को पैसा उधार न दें। कोई मदद मांगने आपके दरवाजे पर आ सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर पर किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। शत्रु की किसी गतिविधि के कारण नुकसान होने की संभावना भी रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : नीला | उपाय : आज मां सरस्वती को नीले फूल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 11 मार्च 2026: आज कैसा रहने वाला है दिन, शुभ मुहूर्त और पंचांग के साथ जानें अपना गुड लक

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कुल देवी-देवता की आराधना करें।

धनु राशि
पारिवारिक झमेलों के चलते आज आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। गुस्से के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जमीनी विवाद में फंसने की आशंका रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की संभावना भी रहेगी। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और व्यर्थ की यात्राओं से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : केसर की पुड़िया पीले कपड़े में बांधकर अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  पवित्र चूड़धार यात्रा पर लगेगा ये शुल्क, आपसे कितना लिया जाएगा, किसे मिलेगी छूट, फाइनल हुईं दरें

मकर राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान में संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

कुंभ राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूरा हो सकता है। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : चांदी का दान करें।

मीन राशि
धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जमीन और वाहन का लेन-देन कर सकते हैं। करिअर को लेकर सफलता प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : लाल कपड़े का दान किसी गरीब को करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More