Home Rashifal राशिफल 14 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का...

राशिफल 14 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, आज का पंचाग और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग | 14 मार्च 2026 तिथि: एकादशी नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: वरीयान वार: शनिवार

0

आज का पंचांग | 14 मार्च 2026
तिथि: एकादशी
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: वरीयान
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त: 06:34am-11:01am
राहुकाल: 11:01am-12:30pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:01am-12:30pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ चढ़ कर रहेगा। आज प्रगति होना निश्चित है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आज आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक सुख का अनुभव करेंगे। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक:5
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

वृष राशि
आज आप किसी को मदद पहुंचा सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज धन संबंधी मसला हल हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
उपाय: आज किसी मंदिर में जाकर पांच गांठ वाली कच्ची हल्दी चढ़ाएं।

मिथुन राशि
व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। आज आप व्यर्थ में राई का पहाड़ बना सकते हैं। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 18 फरवरी 2026: इन राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

कर्क राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन देन और वित्तीय मामलों पर सुधार देने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गोल्डन
उपाय: बेसन से बना हुआ हलवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

सिंह राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत करने के बाद भी आज आपको थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चोट इत्यादि का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम
उपाय : आज किसी अपंग की सहायता करें।

कन्या राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। सभा में आज कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज हाथ में सोना पहनें।

तुला राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : आज अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें:  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का समापन

वृश्चिक राशि
आज आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। शाम के समय आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्राओं के विषय में थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय: आज नहाने के पानी में गंगाजल डाल करके स्नान करें।

धनु राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीपल की पूजा करें।

मकर राशि
धैर्य बनाए रखें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  नावणी पंचायत को विधायक सोलंकी ने दी लाखों की सौगात, दुर्गा अष्टमी मेले का किया विधिवत समापन

कुंभ राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। आज अपने मन को शांत रखें। आज दोस्तों से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं। व्यापारिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। स्वभाव क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है।
शुभ अंक:7
शुभ रंग: केसरी
उपाय : आज रात को चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

मीन राशि
बीते कुछ दिनों में जो अपने धन इन्वेस्ट किया था उसे आज अच्छा खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग : स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356