आज का राशिफल (8 जनवरी 2026): पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानिए कैसा जाने वाला है आपका दिन

आज का पंचांग | 08 जनवरी 2026 तिथि : षष्ठी नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी करण : गर पक्ष : कृष्ण योग : सौभाग्य वार : गुरुवार

0

आज का पंचांग | 08 जनवरी 2026
तिथि : षष्ठी
नक्षत्र : पूर्वा फाल्गुनी
करण : गर
पक्ष : कृष्ण
योग : सौभाग्य
वार : गुरुवार
आज का शुभ मुहूर्त:
07:20am-08:37am
11:10am-03:01pm
राहुकाल: 01:44 pm-03:01pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:07 pm-12:48pm
दिशाशूल: दक्षिण

RTO Add

मेष राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्रगणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरह कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

वृष राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी को बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

मिथुन राशि
नशों की लत से आज दूर रहें। पेट संबंधी रोग आज आपको घेर सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। शत्रु छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज जमीनी मसले हल करने के लिए अच्छा दिन है। दूर से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: धूमिल
उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

सिंह राशि
क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से अटका कोई कार्य आज पूर्ण हो सकता है। आज अपने क्रोध पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: चांदी का दान करें।

कन्या राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उन्हें कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे, लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। बेरोजगारों को आज नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

तुला राशि
नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। मनोरंजन और सौंदर्य में इजाफे पर जरूरत से ज्यादा वक्त न खर्च करें। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम जरूर देगा। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपनी छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को प्यार-मुहब्बत के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीले रंग की चीजों का दान करें।

धनु राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रूखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो यह जरूरी होगा कि उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: आज किसी को प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: 25 दिसंबर का दिन किसके लिए बन रहा खास, साथ में जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

मकर राशि
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जरूरत से ज्यादा आज धन खर्च हो सकता है। किसी कार्य विशेष को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। व्यर्थ में झगड़ा होने की भी संभावना रहेगी। हालांकि प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: अपने इष्ट देवता की आराधना करें।

कुंभ राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी एवं चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से न उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए हर लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय से आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी नए कारोबार को लेकर किसी से बातचीत कर सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: तुलसी जी पूजा करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356