आज का राशिफल (10 जनवरी 2026): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ मुहूर्त और आज का पंचांग

आज का पंचांग | 10 जनवरी 2026 तिथि : अष्टमी नक्षत्र : हस्त करण : बव पक्ष : कृष्ण योग : अतिगंड वार : शनिवार

0

आज का पंचांग | 10 जनवरी 2026
तिथि : अष्टमी
नक्षत्र : हस्त
करण : बव
पक्ष : कृष्ण
योग : अतिगंड
वार : शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त : 07:20 am-11:11 am
राहुकाल : 03:01 pm -04:18 pm
अभिजीत मुहूर्त : 12:07 pm-12:48 pm
दिशाशूल : पूर्व

RTO Add

मेष राशि
आज आपकी आंखों में समस्या हो सकती है। आज आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेलजोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा कर सकता है। व्यर्थ में धन खर्च न करें। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। नए स्रोतों से पैसा आने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : नीला
उपाय : आज घर से बाहर निकलते समय नीले रंग का प्रयोग करें।

वृष राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। आज आप भावनात्मक तरीके से इस्तेमाल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र और व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
उपाय : काले रंग की चीजों का दान करना अत्यधिक शुभ रहेगा।

कर्क राशि
आज अपनी इच्छाओं पर अंकुश रखें। आज आपका खराब रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। आज आपको अपनी बात मनवाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन आगमन होगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। पेट और सिर से संबंधित रोग आपको घेरे रह सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय : आज कुछ बादाम चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 नवंबर का दिन? जानिए आज का शुभ मुहूर्त और दिन बेहतर बनाने के उपाय

सिंह राशि
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खर्च हो सकता है, जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन दूसरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक काबिल-ए-तारीफ है। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करने से आपमें सकारात्मक बदलाव आएंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सफेद
उपाय : आज नहाते समय अपने पानी की बाल्टी में गंगाजल अवश्य डालें।

कन्या राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर करें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक न हो, तो आप नाराजगी में कड़वी बातें कह सकते हैं, जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन है, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक्त रहेगा।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गाजरी
उपाय : अपने ईष्ट देवता की पूजा करें।

तुला राशि
आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। दान-पुण्य के कार्यों में आप अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज के दिन आप थकावट महसूस करेंगे। नौकरी और व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य की सराहना होगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
उपाय : कच्ची हल्दी का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज किसकी खुलेगी किस्मत, कौन होगा गलतफहमी का शिकार, यहां जानें हर राशि का हाल

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज बहुत सोच-समझकर कदम रखने की जरूरत है, नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ रूखा व्यवहार न करें, यह पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नए भागीदार को जोड़ने पर विचार कर रहे हैं, तो उससे कोई भी वादा करने से पहले सभी तथ्य अच्छी तरह जांच लें। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गाजरी
उपाय : आज किसी को प्लास्टिक से बनी चीजों का दान करें।

धनु राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई-बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज साधु-संतों की सेवा करें।

मकर राशि
आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको ज्यादा आनंद देगी। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें, ताकि आने वाले समय में आप उसे फिर पा सकें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके प्रिय या जीवनसाथी का फोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : काले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: सितारे बदल रहे हैं चाल, जानें किसे मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेगी चुनौती!

कुंभ राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। कर्मकांड, हवन या पूजा-पाठ आदि का आयोजन घर में होगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मैजेंटा
उपाय : बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मीन राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त और जीवनसाथी आराम तथा खुशी देंगे, नहीं तो बाकी दिन उबाऊ और नीरस गुजर सकता है। प्रेम संबंध में गुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज के दिन किस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुजरेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : भैरव की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356