Home Rashifal आज का राशिफल (11 जनवरी, 2026): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा...

आज का राशिफल (11 जनवरी, 2026): 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें

आज का पंचांग | 11 जनवरी 2026 तिथि: अष्टमी नक्षत्र: चित्रा करण: कौलव पक्ष: कृष्ण योग: सुकर्मा वार: रविवार

0

आज का पंचांग | 11 जनवरी 2026
तिथि: अष्टमी
नक्षत्र: चित्रा
करण: कौलव
पक्ष: कृष्ण
योग: सुकर्मा
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त: 08:37am-12:28pm
राहुकाल: 04:20pm-05:37pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:07pm-12:48pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: अपने माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

वृष राशि
आज शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: गरीबों में मिठाई बांटें।

मिथुन राशि
आज आपका खराब रवैया दोस्तों में परेशानी का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं। आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में हालात बेहतर होंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए पीले रंग के रुमाल का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 18 फरवरी 2026: इन राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग, जानें शुभ मुहूर्त और पंचांग

कर्क राशि
आज आप किसी तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवा सकते हैं। अपने स्वार्थ के लिए आज आप किसी को धोखा दे सकते हैं। आज किसी से उतना ही वादा करें, जितना आप निभा सकें। प्रेम संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। नशों की लत से आज दूर रहें। अपने कार्यक्षेत्र और व्यावसायिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: आज शुद्ध देसी घी और कपूर का दान मंदिर में करें।

सिंह राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशों की लत से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएं।

कन्या राशि
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न आने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज फिजूलखर्ची से बचें इन राशियों के जातक, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! जानें कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: दुर्गा की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छा शक्ति के कारण आज आप भावनात्मक रूप से मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरतों पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में हरतालिका तीज की धूम, महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, जानिए पर्व का महत्व

मकर राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज काफी चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए सूर्य की उपासना करें।

कुंभ राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप में आत्मविश्वास की कमी रह सकती है। आज आप अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। बेफिजूल की यात्राओं से आज बचें। स्वभाव में कुछ हद तक चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

मीन राशि
पेचीदा हालत में फंसने पर घबराएं नहीं। आज होश से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज खाने-पीने की चीजों में संयम बरतने की आवश्यकता होगी। न चाहते हुए भी धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर की दाल का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356