राशिफल: किस्मत पलटेगी! अपनाएं ये उपाय, जानें कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

आज का पंचांग (31 अक्टूबर 2025) तिथि: नवमी 10:05am नक्षत्र: धनिष्ठा करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: वृद्धि वार: शुक्रवार

0

आज का पंचांग (31 अक्टूबर 2025)
तिथि: नवमी 10:05am
नक्षत्र: धनिष्ठा
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: वृद्धि
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:36am-10:42am
12:04pm- 01:26pm
राहुकाल: 10:42am-12:04pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am-12:26pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौं गौशाला में दान करें।

वृष राशि
आज आप में चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। आर्थिक रूप से भी सुधार होगा। आज कोई बिगड़ा हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज अपने कुल देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
अपनी शारीरिक स्थिति को सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे तो वह आज आपको मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  श्रीहरि रथ यात्रा से गांव-गांव सुनाई जाएगी श्रीराम कथा, कोटली से शोभायात्रा का शुभारंभ

कर्क राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। आज स्टॉक मार्केट और म्युचुअल फंड में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। शाम के समय आप कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। आपके कार्य की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं। आज काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम के समय विलास की सामग्री पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: आज किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े का जूता दान करें।

कन्या राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र से जल्द निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम के समय मित्र गणों के साथ आप बाहर पार्टी वगैरा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: क्रीमी
उपाय: आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को गिफ्ट दें।

ये भी पढ़ें:  कठिनतम श्रीखंड यात्रा का आगाज, प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति

तुला राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान और भुगतान करना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से आज धन प्राप्त हो सकता है। आज आप किसी को भावनात्मक तरीके से आघात कर सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े ही पहनें।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए आज आप दान पुण्य कर सकते हैं। मानसिक तौर पर तनाव ग्रस्त रह सकते हैं। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी से न लें। घर की जरूरत पर आज धन खर्च हो सकता है। खर्च नियंत्रण से बाहर होंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: काफी
उपाय: इमली के पेड़ को जल से सींचे।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आपका गुड लक चमकेगा या बिगड़ेगा काम, यहां जानें क्या है समाधान

मकर राशि
छोटे-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में जाकर नीले फूलों से शनिदेव जी की उपासना करें।

कुंभ राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफ़ेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन को खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356