Home Himachal Sirmaur DC सिरमौर के निर्देश : वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति...

DC सिरमौर के निर्देश : वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें अधिकारी

डीसी ने आवश्यक आधारभूत संरचना जैसे विद्युत, जल व सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

0

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वीरवार को नाहन में जिला में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने जिला के अधिकारियों से वर्ष 2024-25 में अपने कार्यालयों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से तत्परता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि हिमाचल में सुशासन सूचकांक में जिला सिरमौर के प्रदर्शन को बढ़ाया जा सके।

इसके साथ ही डीसी ने आवश्यक आधारभूत संरचना जैसे विद्युत, जल व सड़क संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में पारदर्शिता एवं जवाबदेही में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के 10 सरकारी संस्थानों की डिस्मेंटलिंग व रेट्रोफिटिंग के लिए 14.34 करोड़ का बजट मंजूर

डीसी ने जिला में कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को और अधिक बढ़ाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों से ई-ऑफिस के प्रयोग को बढ़ाने का भी आह्वान किया। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर ने सुशासन में आर्थिक प्रदर्शन रैंक में रोजगार सूचकांक में वर्ष 2023-24 में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसे और अधिक बेहतर बनाने के प्रयास करने को कहा। उन्होंने सुशासन में जिला सिरमौर के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए कड़े प्रयास करने को कहा।

इसके उपरांत डीसी ने 6 जून को जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों में आयोजित होने वाली आपदा की मेगा मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए बैठक की अध्यक्षता भी की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपदा के प्रति सजकता से कार्य करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगी संगड़ाह कॉलेज की अंकिता, कड़े प्रशिक्षण के बाद चयन

उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से जिला प्रशासन व स्थानीय इकाई को किसी भी प्रकार की आपदा के लिए अपनी तैयारियों को जानने में सहायता प्राप्त होती है। इस अवसर पर जिला में कार्यरत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।