आज का पंचांग | 22 अप्रैल 2026
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: आद्रा
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: अतिगंड
वार: बुधवार
आज के शुभ मुहूर्त:
07:25am-09:03am
10:41am-12:19pm
राहुकाल: 12:19pm-01:57pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:53am-12:46pm
दिशाशूल: उत्तर
मेष राशि
आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रह सकती है और तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज्यादा चिंता की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी खुशी आपकी निराशाओं पर भारी पड़ेगी। अतिरिक्त धन को सुरक्षित स्थान पर रखें। ज्ञान की प्यास नए दोस्त बनाने में मदद करेगी। जीवनसाथी का फोन दिन बना सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।
वृष राशि
आज आप किसी पुरानी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। कोई आपकी मदद कर सकता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा, लेकिन शत्रु पक्ष छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: यात्रा पर निकलते समय मुंह में जीरा डालकर जाएं।
मिथुन राशि
आपका आकर्षक व्यवहार लोगों का ध्यान खींचेगा। सट्टेबाजी से फायदा हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और रोमांस के लिए दिन अच्छा है। फैसले लेते समय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: स्फटिक की माला का दान करें।
कर्क राशि
लंबी यात्रा के लिए आपकी सेहत और ऊर्जा बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। बच्चों को खेलते समय चोट लगने की संभावना है, इसलिए ध्यान रखें। लिखा-पढ़ी का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल वस्त्र में मसूर दाल बांधकर दान करें।
सिंह राशि
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। शाम का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है और खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विवाद हो सकता है। प्यार के लिए दिन अच्छा है, लेकिन अपनी बात समझाने में कठिनाई हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
कन्या राशि
सम्पत्ति लाभ के योग बन रह हैं। आशावादी रहें, सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। उधार लिया पैसा लौटा दें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम में लगन से लाभ होगा। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: केसरी
उपाय: घर से निकलते समय तिल के तेल का दीपक जलाएं।
तुला राशि
काम की रुकावट दूर होगी। मौज-मस्ती और यात्रा के योग हैं, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र से छुट्टी ले सकते हैं। घर में संयम बरतें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यात्रा के समय काले जूते पहनें।
वृश्चिक राशि
सेहत बिगड़ सकती है। ऑफिस में विवादों से सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव रह सकता है। आज बेवजह विवाद हो सकता है। मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।
धनु राशि
धन लाभ के योग बने हुए हुए हैं। पेचीदा हालात में धैर्य रखें। यात्रा और खर्च के योग हैं। खाने-पीने में संयम रखें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही नुकसान दे सकती है। काम की रुकावट दूर होगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
उपाय: गुड़ और मसूर दाल का दान करें।
मकर राशि
परिवार में व्यस्तता रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। माता-पिता को समझने की कोशिश करें। सहकर्मियों की सलाह लें। जीवनसाथी से सहयोग कम मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: घर में लाल गुलाब का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
मानसिक चिंताएं कम होगी। धन लाभ होगा। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कुछ नया कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। लक्ष्य ऊंचे रखें, लेकिन निराश न हों। संचार क्षमता प्रभावशाली रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: घर की दहलीज को जल से साफ करें।
मीन राशि
परिवार में समस्या हो सकती है। चोट चपेट से बचाव रखें। मूड को काबू में रखें, नहीं तो वैवाहिक जीवन प्रभावित होगा। मित्र की मदद से धन लाभ संभव है। कारोबार में गोपनीयता बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: लाल बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में पीएं।