HomeHimachalSolanशराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई; 31 चालान काटे, 27...

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई; 31 चालान काटे, 27 चालक गिरफ्तार, 11 लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के मार्गदर्शन में गत रात पुलिस जिला बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया गया।

बद्दी : शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस जिला बद्दी में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 31 चालकों के चालान किए, जबकि 27 चालकों को गिरफ्तार/निरुद्ध किया गया। 11 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति संबंधित कार्यालय को भेजी गई है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के मार्गदर्शन में गत रात पुलिस जिला बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में यह विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।

जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क पर अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, चिट्टे के बाद 11.660 किलो भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के साथ ही 11 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए संबंधित कार्यालय को संस्तुति भेजी है। पुलिस अधीक्षक बद्दी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत 300 वाहनों की जांच; 61 चालान
अपराध और अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस जिला बद्दी में ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत गत रात सघन नाकाबंदी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 300 वाहनों की जांच की और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के 61 चालान किए।

ये भी पढ़ें:  हेलमेट और बाइक के वाइजर में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, 3 गिरफ्तार; ICE समेत 58.23 ग्राम नशा बरामद

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। पुलिस टीमों ने वाहनों की जांच के साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।

अभियान के दौरान पुलिस अधिनियम के तहत 3 चालान किए गए। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 7, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 12 और बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर 8 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य यातायात उल्लंघनों में 33 चालान किए गए। इस तरह मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कुल 61 चालान किए गए।

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन सेफ स्ट्रीट’ के तहत इस तरह की औचक नाकाबंदी, वाहन जांच और अपराध नियंत्रण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 269 वाहनों के काटे चालान, मचा हड़कंप
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More