पच्छाद के लझोगाड़ी गांव में भूस्खलन से सड़क बंद, खतरे की जद में आया मकान

इस गांव के बलदेव सिंह ठाकुर का घर भूस्खलन स्थल के बिलकुल करीब है और उन्हें सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। इससे दहशत का माहौल है।

0

सराहां : जिला सिरमौर की पच्छाद तहसील के लझोगाड़ी गांव में हुए भूस्खलन से स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। भूस्खलन के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और यहां घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इस गांव के बलदेव सिंह ठाकुर का घर भूस्खलन स्थल के बिलकुल करीब है और उन्हें सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है। इससे दहशत का माहौल है। वर्षा ठाकुर ने बताया कि कभी भी यहां रिहायशी मकान भूस्खलन की चपेट में आ सकता है।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन के चलते सादनाघाट से लाझोगाड़ी को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई है, जिससे स्कूली बच्चों को भी भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से भूस्खलन से घर पर बने खतरे से बचाव को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।