HomeCustomपूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी...

पूरी आस्था, भव्यता और पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नाहन में मेले संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

नाहन : अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला इस वर्ष 31 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2025 तक पूरी भव्यता और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा।

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष एवं श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने बुधवार को नाहन में मेले संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी विभागों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस ऐतिहासिक मेले में श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष आकर्षण होंगे।

विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। लोगों के मनोरंजन के लिए शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और पारंपरिक दंगल भी आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अंधड़ ने मचाई भारी तबाही, पेड़ गिरे, गाड़ियों को नुकसान, फसलें तबाह, कई कच्चे और पक्के मकान भी क्षतिग्रस्त

मेले की तैयारियों के तहत मेला मैदान, अस्थाई पुलों और सड़कों की मरम्मत पर विस्तृत चर्चा की गई और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसके साथ साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा सकेगी।

इस मौके पर डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी एनएस नेगी, एडीएम एलआर वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  शहीद हवलदार बलदेव चंद पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी भारत मां के लाल को अंतिम विदाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More