HomeHimachalSirmaurविश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष पर HRTC वर्कशॉप नाहन में औजारों का पूजन

क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है।

नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम नाहन डिपो में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यशाला में नाहन डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक समेत कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करने के बाद औजारों और अन्य उपकरणों का विधिवत पूजन किया।

इसके बाद कार्यशाला के सभी कर्मचारियों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक रामदयाल ने विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस पुत्र हैं और उन्हें सृष्टि का प्रथम वास्तुकार माना जाता है।

उनकी गणना पंचदेवों में की जाती है और वे दिव्य निर्माणों के अधिपति हैं। विश्वकर्मा जी को कई चमत्कारी और दिव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें:  सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में ली दिशा की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन फैक्ट्रियों, कार्यशालाओं और उद्योगों में इंजीनियर, आर्किटेक्ट, शिल्पकार, ड्राइवर आदि लोग अपने अस्त्र और शस्त्रों की पूजा विधि विधान से करते हैं। साथ ही उनसे सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More